फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या आठ में सहकारी गोदाम के पास से गुजर रही एक बुजुुर्ग महिला के बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से आकर उसके कानों से कुंडल खींच लिए और भाग गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी गल्ला आढ़ती हरिओम माहेश्वरी की वृद्ध मां राजवती बुधवार शाम नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित सहकारी गोदाम के पास से गुजर रही थी, तभी उनके पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके कान पर झपट्टा मारकर सोने का कुंडल लेकर फरार हो गए। जब तक महिला ने शोर मचाना शुरू किया तब तक बाइक सवार बदमाश दीननगर शेखपुर चौराहे की ओर फरार हो गए। दिन में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। पीड़ित महिला ने घटना सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें