फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगरैन में एक गोदाम पर पुलिस का छापा, 58 ड्रम डीजल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार शाम वजीरगंज और आंवला पुलिस ने संयुक्त रूप से बगरैन के एक गोदाम पर छापा मारा, जहां से 55 ड्रम डीजल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ये डीजल टैंकरों से चोरी किया जाता था। फिर यहां स्टोर कर लिया जाता था। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में आंवला-बिसौली रोड पर ओमपाल सिंह का धर्मकांटा है। उसके नजदीक में उनका एक गोदाम बना हुआ है। ये गोदाम ग्राम सिसैइया निवासी रहीश ने किराए पर ले रखा है। उसके पास एक और गोदाम इसी मार्ग पर है। बताते हैं कि बुधवार शाम एडीजी के निर्देश पर वजीरगंज और आंवला पुलिस ने अचानक छापा मारा। दोनों थानों की पुलिस ने रहीश के गोदामों को घेर लिया। जब पुलिस गोदामों के अंदर दाखिल हुई कि अंदर डीजल के ड्रम देखकर दंग रह गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला दोनों गोदामों में टैंकरों से चोरी डीजल एकत्र किया जाता था। उन्हें ड्रमों में भरकर रख लिया जाता था। फिर एक साथ उसे किसी टैंकर में भरकर बेंच दिया जाता था। पुलिस ने मौके से 55 ड्रम डीजल से भरे हुए और चार खाली ड्रम बरामद किए हैं। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बड़े स्तर पर चल रहा था डीजल चोरी का खेल
धंधे में और लोगों के शामिल होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बगरैन कस्बे में बड़े स्तर पर डीजल चोरी का खेल रहा था। हैरानी की बात ये रही कि यहां से टैंकरों का रोजाना आना-जाना था। इसके बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। जब इसकी शिकायत हुई तो बुधवार को एडीजी के आदेश पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। वह कौन लोग हैं, आगे पुलिस की छानबीन में इसका पता चलेगा। फिलहाल ये खेल आंवला से लेकर बगरैन तक चल रहा था। नजदीकी कस्बा आंवला में डीजल का डिपो है। वहां से अलग-अलग प्रांतों के लिए डीजल सप्लाई होता है। जिससे इधर से टैंकरों का हर समय आना-जाना रहता है। बगरैन कस्बा जिले का बाहरी एरिया है। साथ ही बरेली सीमा से जुड़ा हुआ है। इससे ट्रैंकरों का इधर से आना-जाना था। बताते हैं कि माफिया ने इलाके में कहीं पर अपना प्वाइंट बना लिया था, जहां टैंकरों से डीजल चोरी होता था। उसके बाद यहां लाकर एकत्र कर लिया जाता था।
ये छापा मारी एडीजी के आदेश पर हुई है। मुख्य रूप से आंवला पुलिस ने छापा मारा है। मदद के लिए वजीरगंज पुलिस को भेजा गया था। जहां से 55 ड्रम डीजल बरामद हुआ है और तीन लोग पकड़े गए हैं। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। वहीं से इस मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें