फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची के नाम पर सुपरवाइजर ने मांगी एक हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। रजपुरा चीनी मिल के सुपरवाइजर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उसने क्षेत्रीय किसान से गन्ना की पर्ची देने के नाम पर एक हजार रुपये मांगे थे। उसी दौरान किसी ने सुपरवाइजर की वीडियो बना ली। किसान ने सुपरवाइजर की एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम कमनपुर वेला निवासी महाराज सिंह पुत्र अजुद्दी के खेत में गन्ना खड़ा हुआ है लेकिन उनके नाम से पर्ची नहीं आ रही थी। इस पर उन्होंने रजपुरा चीनी मिल के सुपरवाइजर से गन्ना की पर्ची मांगी थी। आरोप है कि इसके बदले सुपरवाइजर ने किसान से एक हजार रुपये मांगे। वायरल वीडियो के मुताबिक किसान ने पहले सुपरवाइजर को चार सौ रुपये दिए थे लेकिन इस पर सुपरवाइजर तैयार नहीं हुआ। किसान ने दो सौ रुपये और दिए, कहा कि एक पर्ची के अनुसार छह सौ रुपये काफी हैं। उसके पास एक हजार रुपये नहीं है। इसके बावजूद सुपरवाइजर नहीं माना। उसने छह सौ रुपये लेकर किसान को पर्ची नहीं दी। इस दौरान किसी ने सुपरवाइजर की वीडियो बना ली। पर्ची नहीं मिलने पर महाराज सिंह सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि रजपुरा चीनी मिल का सुपरवाइजर किसानों को बहुत परेशान कर रहा है। किसानों को पर्ची नहीं दे रहा है। उन्होंने सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम लालबहादुर सिंह ने बताया कि सुपरवाइजर की शिकायत मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में यदि शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें