फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में सड़क किनारे पड़ी मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरचौक रोड किनारे रविवार देर रात एक युवती की लाश पड़ी मिली। राहगीर की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। बाद में उसकी शिनाख्त फतेहपुर निवासी व्यक्ति की बेटी के रूप में हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे किसी राहगीर ने कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास युवती की लाश पड़ी होने की सूचना ग्रामीणों को दी। फतेहपुर से कई लोग उसे देखने के लिए पहुंच गए। काफी देर बाद में उसकी शिनाख्त गांव की ही रजनी (18) पुत्री प्रताप सिंह के रूप में हुई। घरवालों की मानें तो रजनी दोपहर में घर से राखी खरीदने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद देर शाम तक वह नहीं लौटी तो खोजबीन भी की गई। कहीं पता नहीं लग पाया। मौत की वजह पर पसोपेश के बीच मृतका के घरवालों ने कोतवाली फोन करके पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मृतका के घरवालों से बात की। ग्रामीणों से भी जानकारी की गई। कुछ खास पता नहीं चला। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के घरवालों ने भी ऐसा कुछ नहीं बताया है जो उसकी हत्या की ओर इशारा करे। मामले की जांच शुरू करदी गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह भी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें