फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में दरोगा की पत्नी की चेन खींचकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। मिल कंपाउंड इलाके में सोमवार सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर दरोगा की पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ली। वह शोर मचातीं, उससे पहले ही बाइक सवार बदमाश गली से होकर मेन रोड की ओर भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस ने बाइपास समेत प्रमुख रास्तों पर घेराबंदी कर तलाशी भी की लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

घटना शाम करीब पांच बजे की है। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह का परिवार मिल कंपाउंड में किराए के मकान में रहता हैं। उनकी पत्नी विनेश कुमारी शाम को स्टेशन रोड की ओर निकलीं। लौटते में पीछे से उनके घर के नजदीक महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला के कोने पर बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने विनेश के गले पर झपट्टा मार दिया। पहले झपट्टे में उसने गले से सोने की चेन खींच ली। उस वक्त धर्मशाला के पास कोई नहीं था। विनेश के शोर मचाने पर लोग घरों से बाहर निकल आए लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश पड़ोस की एक गली में होकर मेन रोड की तरफ भाग गए। सूचना के बाद विनेेश के पति चंद्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उनसे बाइक सवार बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी की। विनेश ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश गमछे से चेहरा ढके थे। बाइक अपाचे बताई गई है। मोहल्ले में ही एक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार कैद भी हो गए लेकिन चेहरा ढका होने की वजह से बदमाश पहचाने नहीं जा सके। पुलिस देर शाम तक बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें