फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपी के खिलाफ एफआईआर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा में शनिदेव के मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात फैजगंज बेहटा में विशेष समुदाय के युवक ने शनिदेव के मंदिर में घुसकर मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी थीं। जिस समय वह मंदिर में तोड़फोड़ कर रहा था, उस दौरान कुछ लोग मंदिर में दीपक जलाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी को देखकर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि इसी आरोपी ने कुछ समय पूर्व उघैती और इस्लामनगर इलाके के मंदिरों में घुसकर तोड़फोड़ की थी। तब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उसे जेल भी भेजा गया था लेकिन इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इंस्पेक्टर अमृतलाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें