बिल्सी। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन जुलाई की दोपहर अपनी दुकान पर बैठी एक किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में गुरुवार को थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट की है।
क्षेत्र के गांव रिसौली रोड पर रोड स्थित एक गांव में बीती तीन जुलाई की दोपहर एक किशोरी अपनी परचूनी की दुकान पर बैठी थी। तभी गांव निवासी एक युवक सामान खरीदने के बहाने यहां आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर युवक धमकी देता हुआ यहां से भाग गया। घटना के संबंध किशोरी ने अपने पिता को बताया। इसके बाद उसके पिता ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के पिता से की तो वह अपने पुत्र का पक्ष लेते हुए उससे झगड़ा करने को उतारू हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज क ी है। दोनों अपने घर से फरार बताए जा रहे हैं।