फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजानपुर के घर में चल रहा था बूचड़खाना, रंगे हाथों चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। तमाम कोशिशों के बाद भी गोकशी पर अंकुश नहीं लग पा रहा। गुरुवार को पुलिस ने रमजानपुर के एक घर पर छापा मारकर यहां चल रहा बूचड़खाना पकड़ लिया। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां गोवंशीय पशुओं के अवशेष और पशु काटने के औजार मिले हैं। गोकशी के आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि रमजानपुर गांव के पप्पू के घर में पशुओं का कटान कर मांस सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। यहां से पशु कटान करते हुए पप्पू पुत्र सल्लन, बब्बू पुत्र पप्पू, शरीफ पुत्र सल्लन और नदीम पुत्र सल्ल्लन को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बरामद गोवंशीय पशुओं के अवशेष और मांस को जांच के बाद दफन करा दिया गया। पुलिस टीम ने यहां से पशु काटने के औजार भी बरामद किया। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से इनको जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई जुगेश चौहान, कांस्टेबल मुकेश मिश्रा, नंदकिशोर गंगवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें