फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में दो पक्षों में मारपीट, एक ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में शनिवार रात हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। रात नौ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि इस दौरान एक ने दूसरे व्यक्ति के सिर पर कोई भारी वस्तु मार दी। जिससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा सैदपुर निवासी शाकिर (55) पुत्र फूलशाह शनिवार रात करीब नौ बजे खाना कर घर से बाहर निकले थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक शाकिर और उनके मोहल्ले का एक व्यक्ति मुंबई में एक साथ काम करते थे। काफी समय पहले दोनों के बीच मुंबई में ही विवाद हो गया था। उसके बाद वे सैदपुर आ गए। शनिवार रात उनका आमना-सामना हुआ तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। इस पर दूसरे पक्ष के आरोपी ने कोई भारी वस्तु
उठाकर शाकिर के सिर में मार दी। जिससे शाकिर वहीं बेहोश होकर गिर गए। इस पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से भाग गया। परिवार वाले शाकिर को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शाकिर के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें