फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन चौराहे पर टीएसआई के सामने ई-रिक्शा चालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइंस चौराहे पर टीएसआई के सामने कुछ लोग ई-रिक्शा चालक को पीटते रहे और टीएसआई यह सब देखते रहे। अब वीडियो वायरल होने के बाद टीएसआई सफाई दे रहे हैं कि वीडियो कई दिन पुराना है। जबकि यह वीडियो सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, कचहरी तिराहा आदि स्थानों पर हलके और भारी वाहनों का काफी दबाव रहता है। ऐसे में यहां यातायात पुलिस की तैनात रहती है। यातायात पुलिस का अस्थाई कार्यालय भी पुलिस लाइन चौराहे के पास बनाया गया है। बताया जाता है कि सोमवार को एक ई-रिक्शा और कार की टक्कर हो गई। इससे कार में कुछ स्क्रेच आ गए। कार सवार लोगों ने चौराहे पर टीएसआई के सामने ही ई-रिक्शा चालक को लात घूंसों से जमकर पीटा और टीएसआई यह सब देखते रहे। इस संबंध में बात करने पर टीएसआई राम मिलन ने बताया कि वीडियो कई दिन पुराना है। घटना के बाद उन्होंने तुरंत ही चीता मोबाइल को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें