फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक लाभ योजना के फर्जी कागजात तैयार कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पारिवारिक लाभ योजना के तहत लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी कागजात तैयार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक लाभ योजना में फर्जीवाड़ा का मामला नवंबर 2019 में सामने आया था। एसडीएम केवी सिंह के आदेश पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवेदन करने वाले 67 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रदेश सरकार 20 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देती है। कुछ लोगों ने योजना में फर्जीवाड़ा करना शुरू कर दिया। नवंबर 2019 में लेेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर और मोहरों से तैयार 67 आवेदन मुख्यालय भेज दिए गए। मामला जांच में पकड़ा गया। एसडीएम केवी सिंह के आदेश पर इन सभी 67 लोगों के खिलाफ दातागंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। मंगलवार को पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार करने वाले मोहल्ला बादामनगर निवासी रामस्वरूप पुत्र खेमकरन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अधिकारियों की मोहरों समेत कई और सामान बरामद हुए हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि फर्जीवाड़ा के पीछे मास्टर माउंड दूसरा है। पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें