फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े घर का ताला तोड़कर संपत्ति उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के वार्ड संख्या दो में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और कीमती जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करते हैं। बुधवार को घर लौटे तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने रहने वाले नेमचंद्र कोहली पुत्र मेवाराम चंडीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार के सभी लोग उन्हीं के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं। यहां मकान पर ताला लगा हुआ था। बुधवार को नेमचंद्र घर वापस आए। अंदर जाकर देखा तो सन्न रह गए। कमरों का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी और संदूक से कीमती जेवर और नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें