फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटों में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रायफल तानकर वाहन चेकिंग कराने के मामले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। एसपी 24 घंटों में अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देंगे।
विज्ञापन

एक दिन पहले मूसाझाग एसओ ललित भाटी वाहन चेकिंग के दौरान लोगों पर रायफल तनवाकर बुरी तरह फंस गए। इसकी वीडियो और फोटो वायरल होने पर पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी। जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया। रविवार को चर्चा रही कि ललित भाटी को लाइन हाजिर कर किया गया है लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई से एसएसपी ने इंकार किया। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट में जो भी सच सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे किसी व्यक्ति पर कार्रवाई करना गलत है। फिलहाल सिपाहियों की अलर्ट पोजीशन सामने आई है, न कि उन्होंने किसी वाहन चालक पर रायफल तानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें