फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर पुलिस की पिटाई से एक युवक घायल हो गया। उसका चंदौसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई तो आरोपी पुलिसकर्मी पीड़ित पर फैसले का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव ढेल निवासी राकेश पुत्र सोहनपाल ने बताया कि दीपावली की रात जुआरियों का पीछा करते हुए पुलिस उसकी गली से गुजरी। इस दौरान वह अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। पुलिस ने उसको लाठी से बुरी तरह पीट दिया, जबकि उसका कोई कसूर नहीं था। पुलिस की पिटाई से कोहनी टूट गई और वह घायल हो गया। उसकै पैर में प्लेटें पड़ी हैं, वह भी बाहर निकल आईं। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। वह उसी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन भागे और उसको इलाज के लिए ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो पुलिस उस पर फैसले का दबाव बनाने लगे। सूत्रों की माने तो पुलिस ने पीड़ित को दबाव में लेकर फैसला कर लिया है। फिलहाल पीड़ित का इलाज चंदौसी में चल रहा है। इस संबंध में जब एसओ राकेश चौहान से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें