बिल्सी। गोवर्धन पूजा के बाद नगर के मंदिरों में वितरित हो रहा अन्नकूट प्रसाद वितरण का क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी नगर के कई मंदिरों में भक्तों ने इसका वितरण किया। प्रसाद को ग्रहण करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। नगर के मोहल्ला संख्या आठ की कूंचा गली में स्थित रघुनाथ महाराज विराजमान मंदिर पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। यहां सबसे पहले महाराज को भोग लगाया गया। उसके बाद कन्याओं का सहभोज कराया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। निशांत वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, पप्पू वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा, रामबाबू, पीयूष, अरविंद कुमार, छोटेलाल, राहुल मौजूद रहे। इसके अलावा नगर की पटवा कॉलोनी स्थित चिंताहरण मंदिर एवं नगर की नई सब्जी गेट के सामने स्थित श्याम खाटू के मंदिर में भी अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। संवाद