फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र में पहुंचे एसपी देहात, बोले-24 घंटे में पकड़ें लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। लूटपाट के पांचवें दिन एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह कटरी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों और भुक्तभोगियों से जानकारी जुटाई। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे में वर्कआउट के आदेश दिए।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम किशनपुर के पास अरिल नदी की कटरी क्षेत्र में छोटी दीपावली की रात बदमाशों ने कई लोगों के साथ लूटपाट की थी। इनमें चार तो बाइक सवार थे, जो चंदौसी से दीपावली का सामान खरीदकर लौट रहे थे। इस लूटपाट की घटना से क्षेत्र में आज भी दहशत का माहौल है। लोगों ने देर सवेर इधर से निकलना बंद कर दिया है। बताते हैं कि घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा। फिर उन्हें रुपये लेकर छोड़ दिया गया। पुलिस वर्कआउट तो नहीं कर सकी लेकिन उल्टे कमाई में जुट गई। इससे थाना पुलिस की काफी फजीहत हुई। इसकी सूचना पर बुधवार को एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का बरीकी से मुआयना किया, साथ ही लूटपाट के शिकार हुए लोगों से जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए 24 घंटे में लूटपाट का खुलासा करने को कहा। इस दौरान इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा थाने में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें