फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश खत्म...बैंक में भीड़, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को जैसे ही शहर में बैंक शाखाएं खुलीं उनमें ग्राहक उमड़ पड़े। बैंकों में लाइन लग गई, जिस कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बैंकों में तो यह हाल रहा कि सुबह से लगी लाइन दोपहर बाद तक नहीं टूटी। लंच ब्रेक में भी ग्राहकों ने बैठकर समय बिताया और ब्रेक खत्म होने के बाद फिर से लाइन में लग गए। इधर, लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर तिराहे-चौराहे पर तैनात रही। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान एसपी सिटी और सीओ सिटी शहर में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

विगत 26 अक्तूबर को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहे, जबकि 27 को दीपावली व रविवार, 28 को गोवर्धन और 29 को भाईदूज के कारण बैंक बंद रहे। इसका असर बुधवार को देखने को मिला। अवकाश के दौरान लोग बैंकों में लेन-देन नहीं कर सके। इससे लोगों पर खास प्रभाव पड़ा। खासकर व्यापारियों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि एटीएम धारकों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन धीरे-धीरे वे भी खाली हो गए। बुधवार को बैंक खुलते ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। कैश काउंटर पर लोगों की लाइन लग गई। कई बैंकों में धक्कामुक्की तक देखने को मिली। इधर, बैंकों में भीड़भाड़ देखकर पुलिस की धड़कने तेज हो गईं। कहीं अनहोनी न हो, इससे बचने के लिए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जिले की पुलिस को सुबह ही अलर्ट कर दिया। शहर के प्रत्येक तिराहे-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया गया। सीओ सिटी विनय कुुमार द्विवेदी स्वयं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक करने निकले। उन्होंने हर तिराहे-चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेक किया। उनकी ड्यूटी चेक की। वहीं एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटिरिंग करते रहे।

बैंक कर्मचारियों को करनी पड़ी मशक्कत
लगातार चार दिन तक बंद रहने के कारण बुधवार को बैंकों में भीड़भाड़ बढ़ने पर कर्मचारियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से लेकर तीन बजे तक ग्राहकों की लाइन नहीं टूटी। कर्मचारियों को कुर्सी से उठने का मौका नहीं मिला। लंच ब्रेक के बाद कर्मचारी पुन: लेनदेन में लग गए और समय समाप्त होने के बाद विभागीय काम निपटाया।
विज्ञापन


बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को ज्यादा भीड़ रही। क्योंकि दीपावली के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहे, ऐसे में लेन देन प्रभावित रहा। हालांकि अवकाश पहले से प्रस्तावित होते हैं। ऐसे में लोग अपना कार्य समय से निपटा लेते हैं। इसके अलावा लोग नेट बैंकिंग, मोबाइल मनी ट्रांसफर आदि का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

- श्याम पासवान, एलडीएम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें