फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में फ्लैक्स पर फिर पोती कालिख, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते असामाजिक तत्व माहौल खराब करने में जुट गए हैं। सोमवार को सभासद और पालिकाध्यक्ष के फ्लैक्स बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि बुधवार को एक बार फिर पुलिस चौकी के समीप लगे सभासद के फ्लैक्स बोर्ड पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। बुधवार को दोनों मामले में सभासदों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसे कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता कहा जाए या कुछ और कि नगर में असामाजिक तत्व सिर उठाने लगे हैं। ऐसे शरारती तत्व कभी भी नगर का माहौल खराब कर सकते है। सोमवार को शरारती तत्वों ने वार्ड 10 के सभासद जयप्रकाश शर्मा और पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद के फ्लैक्स बोर्ड पर कालिख पोत डाली थी। इसके बाद बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस को जब इसकी जानकारी दी तो सभासद द्वारा मामले को बेवजह तूल देने की बात की गई, लेकिन बुधवार को फिर एक बार शरारती तत्वों ने पुलिस चौकी के समीप लगे वार्ड 18 के सभासद विनीत वार्ष्णेय के फ्लैक्स बोर्ड को निशाना बना दिया। फ्लैक्स पर कालिख पोत डाली। सुबह जब लोगों ने बोर्ड पर कालिख लगी देखी तो नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सभासद विनीत वार्ष्णेय का कहना है कि असामाजिक तत्व नगर का माहौल खराब करना चाहते हैं। इस प्रकरण से सभासदों में पुलिस के खिलाफ रोष है। संबंधित सभासदों ने कोतवाली में पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया से शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सभासदों को शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें