दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सेना के लोगों ने गुरुवार शाम दो लोगों को बकरा चोरी करके ले जाते हुए दबोच लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
दो लोग बाइक पर गुरुवार शाम गढ़िया शाहपुर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक बकरे को पकड़ लिया और बाइक पर रखकर भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने उन्हें देखकर बक्सेना के ग्रामीणों को सूचना दे दी। इससे बक्सेना के ग्रामीणों ने उनकी घेराबंदी कर दी और उन्हें पकड़कर पीट दिया। दोनों युवक बरेली जिले के नकटपुर गांव के बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। संवाद