बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने बरेली-बदायूं हाईवे पर चेकिंग के दौरान स्कूटी से एक क्विंटल गोमांस बरामद किया।
बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एसओ बिनावर हरिभान सिंह राठौड़ अपनी टीम के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मलगांव के नजदीक खेड़ा नवादा की ओर से दो स्कूटी सवार लोग आते दिखाई दिए। उनके बीच में एक बोरा रखा था। शक होने पर उन्होंने स्कूटी को रोकने का इशारा किया। तभी दोनों लोग स्कूटी और बोरा छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। जब बोरे को खोला गया तो उसमें करीब एक क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। पुलिस ने मांस को कब्जे में लेते हुए स्कूटी सवार खेड़ा नवादा निवासी विलाल और शाकिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों मांस तस्करों को तलाश किया जा रहा है। संवाद