अलापुर (बदायूं)। बुधवार को उनौला गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। विवाहिता के ससुराल वाले घर पर नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम उनौला निवासी राजभान बुधवार सुबह अपने खेत पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी नीतू (20) अकेली थी। परिवार वालों के मुताबिक जब वे दोपहर के समय घर लौटे, तब नीतू का शव घर के अंदर फंदे से लटका देखा। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के कई लोग आ गए। उसी समय परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नीतू का मायका शाहजहांपुर जिले में कलान थाना क्षेत्र के ग्राम गंजन नगला में है। ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण अभी पता नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या विवाहिता ने आत्महत्या की है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।