बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय डोडा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से करीब छह किलो डोडा बरामद हुआ है। तीनों तस्कर दिल्ली डोडा सप्लाई करने जा रहे थे।
डोडा तस्कर शुक्रवार रात रोडवेज बस स्टैंड से पकड़े गए। तीनों अपने-अपने थैलों में डोडा भरकर दिल्ली जा रहे थे। वह बस के इंतजार में थे कि तभी पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली कि उनके बैगों में डोडा बरामद हुआ। उन्हें थाने ले जाया गया। जहां उन्होंने अपने नाम अमर सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी भोगांव जिला मैनपुरी, विपिन पुत्र नरेश और सुल्तान पुत्र पाल सिंह निवासी मोहल्ला काजी थाना अलीगंज एटा बताए। पुलिस ने नरेश के पास से दो किलो 100 ग्राम, विपिन के पास से एक किलो 950 ग्राम और सुल्तान के पास से एक किलो 700 ग्राम डोडा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट कर ली है। शनिवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया।