फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे बनाने वाले दोनों भाई गए जेल, खरीदारों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने असलहे बनाते धरे गए दोनों भाइयों को शनिवार दोपहर जेल भेज दिया, लेकिन असलहे खरीदने वालों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। अब पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने कबूलपुरा मोहल्ले में छापा मार कर पप्पू उर्फ दयाशंकर और उसके भाई नीरज को उनके ही घर से गिरफ्तार किया था। उस समय दोनों भाई अपने घर में अवैध असलहे बना रहे थे। उनके पास से तीन तमंचे और असलहे बनाने के औजार भी बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने पुलिस को उन दो लोगों के नाम भी बताए थे जिन्हें वह असलहे बनाकर सप्लाई करते थे। पुलिस गिरफ्तार दोनों भाइयों का चालान भेजने के बाद अब उन दो लोगों की तलाश शुरू कर दी है जिन्हें वह असलहा बना कर बेचते थे। शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंचे सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने भी पकड़े गए दोनों भाइयों से चालान भेजे जाने से पहले पूछताछ कर शेष आरोपियों की भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें