बिल्सी। शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
रामलीला कमेटी के तत्वावधान में राम बारात नगर के अंबियापुर चौराहे से शुरू हुई। बरात नगर के मोहल्ला आठ, जैन बाजार, पालिका बाजार, कटरा बाजार, मुख्य बाजार, बंबा चौराहा, कपड़ा एवं सराफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पर पहुंची। जहां से सिरासोल रोड होती क्षत्रिय कॉलोनी, होली चौक एवं गोशाला मार्ग होकर पुन: रामलीला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। राम बरात में भगवान राम, सीता जी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, श्रीराधा कृष्ण, मां दुर्गा का रथ, गणेश जी, शंकरजी, बजरंग बली समेत कई देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। सभी झांकियां लोगों को मनमोह रहीं थी। बरात में काली अखाड़ा भी था। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष एवं मेला कमेटी के संरक्षण अनुज वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, लव कुमार वार्ष्णेय, रामबाबू, जितेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।