फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव उदैया नगला में बृहस्पतिवार रात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सीओ दातागंज एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

उदैया नगला निवासी नरवेश पुत्र गुलफाम बृहस्पतिवार रात अपने घर की छत पर सोया था। रात करीब 12.30 बजे नरवेश लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। फायर की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गये। सूचना पर एसओ राजीव कुमार भी पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसओ राजीव कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें