फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर में शराब की भट्ठी पकड़ी, भारी मात्रा में लहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दातगंज (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को बिहारीपुर गांव में छापा मारकर शराब बनाने की एक भट्ठी पकड़ ली। करीब सौ लीटर शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने अरिल नदी के किनारे बिहारीपुर गांव के जंगल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से रामस्वरूप और यशवीर को मौके से शराब बनाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में लहन बरामद किया, जिसे पुलिस ने वहीं पर नष्ट कर दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 20-20 लीटर की पांच केन बरामद की हैं। दोनों शराब पैक करके सप्लाई करते थे। प्रत्येक थैली का वजन 180 ग्राम होता था। बताया जाता है कि यह धंधा एक क्षेत्रीय नेता के संरक्षण में चल रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांवों में शराब बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें