फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एआई से डीएम और एसएसपी संग तस्वीर बनाकर की पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ तस्वीर तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना सहसवान के युवक को भारी पड़ गया। पोस्ट पर तमाम कमेंट्स आने पर उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा। इसके बाद सहसवान पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते आरोपी युवक सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सहसवान के मोहल्ला चंदनपुर निवासी सूरज यादव ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एआई की मदद से डीएम और एसएसपी के साथ अपनी तस्वीर तैयार कर पोस्ट की थी। इस पोस्ट से माहौल खराब होने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट की, जिससे माहौल खराब होने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद उस पर कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें