फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने थाने के सामने मैनपुरी हाईवे किया जाम

विज्ञापन
बदायूं के कादरचौक के ककोड़ा जंगल में फंदे पर लटका मिले शव गिरिजेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कादरचौक। शनिवार रात घर से लापता गांव लाभारी निवासी गिरिजेश शाक्य का शव रविवार सुबह ककोड़ा के जंगल में पलाश के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मोबाइल लोकेशन से पुलिस युवक के शव तक पहुंची। उधर, सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को घर नहीं ले गए। उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ कादरचौक थाने के सामने मैनपुरी हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। करीब ढाई घंटे तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

लाभारी गांव निवासी सोरन कश्यप का बेटा गिरिजेश शाक्य (20) शनिवार रात करीब आठ बजे घर से कहीं चला गया था। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की।
कादरबाड़ी गांव के पास उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए ककोड़ा के जंगल तक पहुंची। रविवार सुबह जंगल में युवक का शव पलाश के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतरवाकर जांच की। उधर, सोमवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। इससे मैनपुरी हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। मांग की है कि युवक की हत्या करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर एनकाउंटर करें। हंगामा बढ़ते देख एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ उझानी राहुल पांडेय और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए माने। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों ने गिरिजेश के परिजनों से आठ दिन का वक्त मांगा है।

ढाई घंटे प्रभावित रहा यातायात
परिजनों के हंगामे के कारण करीब ढाई घंटे मैनपुरी हाईवे जाम रहा। हंगामा होने की सूचना पर उझानी, सिविल लाइंस व उसहैत व कादरचौक थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

शनिवार को ही देहरादून से दिवाली मनाने आया था गांव
गिरिजेश देहरादून में नौकरी करता था। वह दीपावली मनाने शनिवार सुबह ही गांव लाभारी आया था। शनिवार को गांव आने के बाद वह रात से लापता हो गया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया है। गांव के कुछ लोगों के उकसाने के कारण परिजनों ने घेराव किया था। मामले का खुलासा आठ दिन में किए जाने के आश्वासन पर परिजन मान गए थे। इसके बाद उन्हें शव का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में कर दिया। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी


कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटककर दी जान
कादरचौक। गांव नागर में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने रविवार देर रात फंदे पर लटककर जान दे दी। गांव नागर निवासी अंजली (32) की शादी गुड्डू से करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं।
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से परिवार में आपसी कलह चल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर के मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

बदायूं के कादरचौक के ककोड़ा जंगल में फंदे पर लटका मिले शव गिरिजेश का फाइल फोटो।

बदायूं के कादरचौक के ककोड़ा जंगल में फंदे पर लटका मिले शव गिरिजेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें