फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 2.58 करोड़ से बनी दहगवां-भवानीपुर खेरू रोड में आई दरार

विज्ञापन
सीसी रोड में पड़ी दरार। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। लोक निर्माण विभाग ने दहगवां से नदायल होकर भवानीपुर खेरू तक 2.58 करोड़ की लागत से 800 मीटर की सीसी रोड का निर्माण मई में कराया था। अभी भी कुछ हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग के कुछ हिस्से में दरारें आ गई हैं। नगर वासियों ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

यह मार्ग विधायक महेश चंद्र गुप्ता के पैतृक गांव से जुड़ा हुआ है। उनके प्रयासाें से ही इसका निर्माण हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसका निर्माण करवा रहा है। इसका करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पिछले हफ्ते जितना काम हुआ, उसमें से ब्लाॅक मोड़ पर और मनकामेश्वर मंदिर के पास सड़क में दरारें आ गईं हैं। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी मनोज कुमार ने बताया कि सड़क में जिन स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं, वे स्थान उनके संज्ञान में हैं। जल्दी ही उनको ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें