फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से पिता की मौत, बेटा समेत दो घायल

विज्ञापन
रोडवेज बस के नीचे फंसी बाइक निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया चौराहे पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे समेत तीन दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

मुजरिया चौराहे पर बिल्सी की ओर से आ रही बाइक पर कासगंज जिले के थाना ढोलना के गांव इख़ौना निवासी सत्यपाल और उनका बेटा निखिल सवार था। उनके साथ सहसवान के ग्राम भूड़ खितौरा निवासी रिश्तेदार प्रवेश भी थे। तीनों भूड़ खितौरा से आ रहे थे। चौराहे पर पहुंचते ही वह दिल्ली की ओर से आ रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों और बस के नीचे फंसी बाइक को निकाला। थाने के पास घटना होने पर तत्काल पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को उझानी सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार तीनों घायलों में से कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। घटना के बाद बस के चालक और परिचालक भाग गए। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। देर रात इलाल के दौरान सत्यपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें