फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोशालाओं में होगी निराश्रित सड़कों पर घूमते गोवंशों की व्यवस्था

विज्ञापन
ब्लॉक वजीरंगज में निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। सीडीओ केशव कुमार ने ब्लॉक वजीरगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। निराश्रित गोवंश की समस्या पर उन्होंने विशेष बंध्याकरण अभियान चलाए जाने और उन्हें सड़कों से कान्हा गोशाला भेजे जाने की व्यवस्था शीघ्र कराने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में सुरक्षित अभिलेख एवं दस्तावेजों की जांच की। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मॉडल आवास का अवलोकन किया। निर्माण गुणवत्ता व लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही एनआरएलएम कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष तथा वाटर फ्रीजर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी शैली गोविल ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी दी। एडीओ पंचायत शशिकांत शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी जितेंद्र कुमार, कृषि बीज भंडार प्रभारी अनिल कुमार, जेई प्रदीप कुमार, एपीओ केदार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद बघेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें