फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्युत निगम की टीम पर हमले के तीन आरोपी कोर्ट ने जेल भेजे

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के बाहर लगा सौभाग्य विद्युत योजना का बोर्ड हटाते मजदूर। स्रोत -वीडियोग्रैव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दहगवां। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम जतकी में सोमवार को विद्युत निगम की टीम पर हुए हमले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ थाना आकर एक तहरीर दी। बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे 33 केवी लाइन पर कार्य करते समय पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा था। तभी ग्राम जतकी निवासी शान मोहम्मद पुत्र सफी मोहम्मद अपने 6-7 लोगों के साथ आया और टीम के लोगों के साथ मारपीट करने लगा।
इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। वहीं विद्युत संबंधी कार्य बाधित होने से 200 गांव की आपूर्ति प्रभावित हुई। थाना जरीफनगर पुलिस ने ग्राम जतकी निवासी आस मोहम्मद पुत्र शफी मोहम्मद, शान मोहम्मद पुत्र सफी मोहम्मद, राशिद पुत्र रंजाक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




सिगोई में योजना का बोर्ड हटाने पर विवाद
कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव सिगोई में प्राथमिक विद्यालय के बाहर लगा सौभाग्य विद्युत योजना का साइन बोर्ड हटाए जाने को लेकर विवाद गया है। मंगलवार को बोर्ड हटाने की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के वर्षों पुराने सरकारी योजना के बोर्ड को कटवाकर हटवा दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया और पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें