फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दंपती से लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल लूट का आरोपी सत्यपाल । संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कादरचौक। कादरचौक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पांच बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं हाथ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही व दंपती से लूट के आरोपी बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


26 अक्तूबर को बाइक सवार दंपती से कुंडल, पर्स व नकदी लूटकर दो बाइक सवार लुटेरे भाग गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक सोने का कुंडल व तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है।


सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र का गांव सिवाया हामिदपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र कल्लू राजपूत से उस समय लूट हो गई थी जब वह अपनी पत्नी के साथ 26 अक्तूबर को बाइक से घर लौट रहे थे। बदमाश, बाइक सवार पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर अपनी बाइक से भाग गए थे। पर्स में 1400 रुपये व सोने के कुंडल रखे थे। पुलिस ने एक आरोपी मुजरिया के शेखपुरा निवासी वीरेश को 27 अक्तूबर को जेल भेज दिया था, जबकि उसका साथी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया निवासी सत्यपाल की पुलिस तलाश कर थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि उसैहत रोड पर गांव मामूरगंज में आम के बाग में सत्यपाल छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही सचिन पोरवाल हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सत्यपाल के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के स्वस्थ होते ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

मुठभेड़ में घायल लूट का आरोपी सत्यपाल । संवाद- फोटो : udhampur news

मुठभेड़ में घायल लूट का आरोपी सत्यपाल । संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें