फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंगन में गिरे जलते पटाखे का विरोध करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। पटाखा जलाकर घर में फेंके जाने का विरोध करने पर पड़ोसी ने दंपती की पिटाई कर दी। पति को बचाने पहुंची महिला के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना 11 नवंबर की है। रोशननगर निवासी शीतल पत्नी अंगद ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी भोले दरवाजे के पास पटाखे चला रहा था। आरोप है कि भोले ने पटाखा जलाकर शीतल के घर में फेंक दिया। तेज धमाके के बाद राजू घर से बाहर निकले तो उन्होंने भोले को डांट दिया। आरोप है कि भोले ने अपने परिजनों को बुला लिया।
भोले, उसके भाई अभि, पिता राजू, आशा पत्नी भगवान सिंह और विकास पुत्र चरण लाठी-डंडे लेकर आ धमके। आरोपियों में एक के पास लोहे की रॉड थी। उन्होंने अंगद की बेरहमी से पिटाई की। शीतल उन्हें बचाने दौड़ीं तो उनके सिर पर भी रॉड मार दी। लहूलुहान होकर शीतल जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने करीब पांच महीना पहले अंगद की पिटाई कर पैर की हड्डी तोड़ दी थी। हमलावरों का रिश्तेदार पुलिस में है, सो उनके हौसले बढ़े हुए हैं। शीतल ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें और उनके पति को गांव छोड़कर नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों से उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शीतल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल दंपती का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें