बदायूं। जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यालय एक अक्तूबर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए शासन के निर्देश पर समय परिवर्तित किया गया है। पहले विद्यालय सुबह आठ बजे से खुलते थे, लेकिन ठंड बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए समय आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पहले की तरह मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था यथावत रहेगी। साथ ही अध्यापकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराने और शैक्षिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा कि सुबह नौ से सवा नौ बजे के बीच में प्रार्थना सभा/ योगाभ्यास कराया जाएगा। नए समय की जानकारी सभी विद्यालयों को भेज दी गई है ताकि अभिभावक भी बच्चों को उसी अनुसार स्कूल भेज सकें।