फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेन लाइन में हुआ फाल्ट, आठ घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तेज हवा और के साथ हुई बरसात से उझानी उपकेंद्र से नगर क्षेत्र को आ रही 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। इससे नगर क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे तेज हवा के साथ आई बरसात में कस्बा उझानी के पास मुख्य लाइन में अचानक से फाल्ट आ गया। जिससे बिल्सी नगर क्षेत्र के बिजली आपूर्ति करीब आठ घंठे तक ठप रही। शाम को चार बजे उक्त फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पानी की किल्लत हुई। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। लोगों ने बताया कि उझानी से बिल्सी उपकेंद्र को आ रही मुख्य लाइन पर सड़क किनारे के पेड़ों की डाल छू जाती है। तेज हवा चलने पर तारों में फाल्ट हो जाता है। इससे नगर क्षेत्र की बिजली घंटों बाधित रहती है। एसडीओ जेपी सिंह राजपूत ने बताया कि तेज हवा के कारण मुख्य लाइन से पेड़ की डाली टकरा गई। इससे लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें