फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फैजगंज बेहटा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद की नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में भ्रष्टाचार की शिकायत पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कराई गई जांच में चेयरमैन इसरार खां पर लगे आरोपों में कई बिंदुओं की पुष्टि हुई है। त्रिस्तरीय जांच कमेटी की आख्या रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने शासन को पत्र भेजते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या पांच की सभासद पुष्पा देवी, भगवान दास, कविता देवी, अखिलेश पाराशरी ने नगर पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। 10 सितंबर 2025 को दिए गए पत्र में जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी बिसौली, अधिशासी अभियंता आरईडी और वरिष्ठ कोषाधिकारी को शामिल किया गया। कमेटी ने बिंदुवार जांच करते हुए एक जनवरी 2026 को अपनी आख्या रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जांच रिपोर्ट में कुल 17 बिंदुओं की जांच की गई। जिसमें कमियां मिली। उसकी रिपोर्ट डीएम की ओर से शासन की भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें