फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मां-बेटे और नेपाली नागरिक बरेली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमित मां-बेटे और नेपाली नागरिक को रविवार दोपहर बरेली रेफर कर दिया गया। उन्हें रातभर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में रखा गया। दोपहर करीब 12 बजे एंबुलेंस से बरेली भेजे गए। जबकि उनके परिवार के चार सदस्यों को अस्पताल और परिवार के अन्य लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब सवा 11 बजे इनकी जांच रिपोर्ट आई थी। उसके बाद पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों ने मथुरिया चौराहे से लेकर चौधरी गंज तक का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया। पूरा इलाका वाहनों के सायरन से गूंज उठा। इससे मोहल्ले के लोग जाग गए। तो वहीं देर रात अधिकारियों और पुलिस बल को देखकर आसपास के लोगों के हाथपैर फूल गए। यह देखकर महिला के परिवार वाले समझ गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके परिवार में महिला और उनका 10 वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित निकला है, उन्हें जिला अस्पताल चलना पड़ेगा। परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। मां-बेटे को रात में ही अस्पताल के कोरोना वार्ड लाया गया। उधर, नेपाली व्यक्ति को शेल्टर होम से निकालकर कोरोना वार्ड लाया गया। रविवार दोपहर 12 बजे तक तीनों जिला अस्पताल में रहे। उसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से बरेली भेज दिया गया।
इधर, महिला के पति, छोटा बेटा, सास-ससुर को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किया गया है। महिला की बहन भी घर में है। उसका परिवार होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें