फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरी सराय में होम क्वारंटीन युवक शेखूपुर में घूमता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ उझानी। शहर के हॉटस्पॉट जालंधरी सराय इलाके में होम क्वारंटीन युवक शनिवार देर रात कादरचौक जाने की बात कहकर घर से भाग निकला, जिसे शेखूपुर पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने दबोच लिया। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके अलावा शेखूपुर के तीन अन्य लोग जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के जालंधरी सराय का एक युवक दिल्ली में काम करता था। वहां से लौटने पर उसे होम क्वारंटीन किया गया था। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से जालंधरी सराय हॉटस्पॉट घोषित है। शनिवार रात युवक कादरचौक रिश्तेदारी में जाने की कहकर घर से निकला गया। जालंधरी सराय से निकलने के बाद वह शेखूपुर में घूम रहा था। उधर से गुजर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लॉकडाउन में युवक को घूमते देखकर रोक लिया। पूछताछ करने पर युवक ने खुद को जालंधरी सराय निवासी और क्वारंटीन बताया। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस बुला ली। फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा शेखूपुर कस्बे में चार दिन पहले मुंबई से लौटे तीन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। शनिवार रात तीनों अपने घरों से बाहर घूम रहे थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाकर कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें