बदायूं। सोमवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 268 कोरोना पॉजिटिव निकले। फिलहाल उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया है। वहीं सोमवार को कोविड 19 अस्पताल से 468 मरीज डिस्चार्ज हुए।
सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1423 सैंपल एकत्र किए गए। इनमें 529 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। जबकि 894 सैंपलों की एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। इस दौरान रात आई रिपोर्ट में 263 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि सोमवार को 468 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। रात आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9513 पहुंच गई है। जबकि इस समय जिले में 2402 सक्रिय मरीज हैं। रात आई रिपोर्ट में शहर में 70, दातागंज में 30, समरेर में 30, अंबियापुर में 29, बिसौली में 18, उझानी में 15, सालारपुर में 12, वजीरगंज में 12, जगत में 12, इस्लामनगर में 7, म्याऊं में पांच, आसफपुर और कादरचौक में चार-चार, उसावां और सहसवान में दो-दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।