फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंगः उझानी क्षेत्र में बाहर लौटे 150 लोगों को किया होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। लॉकडाउन के बाद दिल्ली और हरियाणा समेत एनसीआर में मजूदरी और प्राइवेट संस्थानों में नौकरी करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार देर शाम तक इलाके में करीब 150 लोग घर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर उनके बारे में जानकारी की। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि मंगलवार शाम तक बाहर से आने वाले लोगों के बारे में मौके पर जाकर जानकारी जुटाई गई है। घर लौटे अधिकतर लोग फरीदाबाद, दिल्ली और नोएडा में काम करते हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या सरौता गांव के लोगों की है। सरौता में 60 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। फूलपुर में 12, बदायूं शहर से सटे मीरा सराय इलाके में नौ, बसंतनगर में आठ, नौशेरा में 15, पीरनगर में छह समेत मिहौना, बितरोई और कछला के लोग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने होम आइसोलेट किए गए लोगों के बारे में प्रधान और आशा वर्करों को भी अवगत कराकर उनके घर से बाहर निकलने पर नजर रखने की सलाह दी गई है। बता दें कि दो दिन पहले इलाके में 225 लोगों को होम आइसोलेट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें