बदायूं। पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। सरकार से लेकर प्रशासन तक कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक तरीका अपना रहे हैं। लॉकडाउन के चलते जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कोरोना संदिग्ध मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच जाती है। बावजूद इसके लोग सड़कों पर निकलने से नहीं रुक रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। मंगलवार को पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 32 लोग लॉकडाउन तोड़कर सड़क पर घूम रहे थे। चार लोगों को शराब ले जाते पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में पांच को जेल भेल दिया गया। सड़क पर घूमते पकड़े जाने पर 27 वाहन सीज किए गए।
सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला कारमेकलगंज निवासी भूरे उर्फ जुबैर पुत्र अशफाक को सड़क पर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसी मोहल्ले के रूबान पुत्र अशफाक, सालिम पुत्र वाजिद, पप्पू पुत्र छोटे और नासिर पुत्र हसमत उल्ला भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सदर कोतवाली पुलिस ने सड़क पर घूमते पकड़े जाने पर 86 वाहनों का चालान किया और 65700 रुपये शमन शुल्क वसूला। जरीफनगर पुलिस ने सड़क पर घूमते पकड़े जोन पर नौ वाहनों का चालान किया और दो हजार समन शुल्क वसूला। उसावां पुलिस ने एक स्कूटर का चालान किया। बिसौली पुलिस ने सड़क पर घूमतने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनका शांतिभंग में चालान किया गया। उधर, कुंवरगांव पुलिस ने चार बाइकों के चालान किए। वजीरगंज पुलिस ने दो और अलापुर थाना पुलिस ने चार लोगों को सड़क पर घूमते हुए पकड़ लिया। सभी छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
बिनावर एसओ राजीव कुमार दोपहर के समय सिकरोड़ी गांव के पास घूम रहे थे। उसी पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास शराब के 50 पोवा निकले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सिकरोड़ी निवासी मीलाल पुत्र चोखेलाल, रामलाल पुत्र ऊसेराम, कृष्ण पाल पुत्र रामअवतार और विजय नगर निवासी नन्हे लाल पुत्र लटूरी लाल बताये। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।