फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पशु चिकित्सक समेत 15 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमण से एक पशु चिकित्सक और शिक्षक समेत करीब 15 लोगों की मौत हो गई। इससे जिले में मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ गया है। इनमें सहसवान इलाके में पशु चिकित्सक, बिल्सी इलाके में खाद विक्रेता, शिक्षक समेत चार, बिसौली और इस्लामनगर इलाके में भी मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

सहसवान इलाके में तैनात उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश दो माह पूर्व ही दहगवां से ट्रांसफर होकर सहसवान आए थे। उसके बाद पंचायत चुनाव में जुट गए। 27 अप्रैल के बाद उन्होंने अपनी कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इस पर परिवार वाले उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका आगरा के युमना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो बेटी और एक बेटा है। इधर, कासगंज जिले के बौंदर निवासी प्रमोद कुमार (28) कई दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं ग्राम सिरासौल सीताराम पट्टी निवासी खाद विक्रेता अंकुर मिश्रा (27) और उच्च प्राथमिक स्कूल सतेती में तैनात शिक्षक उमेश चंद्र मिश्रा (52) की सुबह मौत हो गई। नगर के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवाली रामप्रकाश शर्मा (82) ने भी सुबह दम तोड़ दिया।
इधर, ककराला के वार्ड नंबर तीन निवासी मंजुलता (55) पत्नी रामभरोसे लाल बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। बताते हैं कि उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिली थी। उनका बेटा अरविंद ऑक्सीजन के लिए भटकता रहा। बृहस्पतिवार सुबह मंजुलता की मौत हो गई। उधर, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दबतोरा निवासी एसआई आसिफ वेग की पत्नी नाजिरा बेगम ने बृहस्पतिवार सुबह बरेली में दम तोड़ दिया। इस्लामनगर कस्बा निवासी ममता अग्रवाल (45) पत्नी अरुण अग्रवाल बरेली के निजी अस्पताल में भर्तीं थीं। उनकी भी सुबह मौत हो गई। तो वहीं शहर में दो और राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब छह लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें