फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं समेत सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। शहर के मधुवन कॉलोनी निवासी रूपक सक्सेना ने बरेली में दम तोड़ दिया। उन्हें भर्ती कराने के लिए परिवार वालों ने सीएमओ से गुहार लगाई थी, लेकिन सीएमओ उन्हें भर्ती नहीं करा सके थे। जिसके बाद परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए थे। मरीजों की मौत की जानकारी देने में कॉलेज प्रशासन बच रहा है।
विज्ञापन

मधुवन कॉलोनी निवासी रूपक सक्सेना और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव थीं। कुछ दिन पहले उनकी हालत ज्यादा खराब हुई। तब उनके साले मोहित सक्सेना ने सीएमओ को कॉल करके मदद मांगी थी। मोहित सक्सेना ने बताया था कि उन्होंने कई बार कॉल की थी लेकिन सीएमओ लगातार मदद का आश्वासन देते रहे। आखिर में रूपक की हालत इतनी बिगड़ गई कि उनके मुंह से खून आने लगा। परिवार वाले निजी एंबुलेंस से उन्हें बरेली ले गए। मंगलवार रात उनकी इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। उनके अलावा इस्लामनगर के रुदायन कस्बे में दो महिलाओं की मौत हुई है। बुधवार शाम एक मरीज ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने से पहले ही दम तोड़ दिया। उनके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों की मौत हुई है लेकिन इस संबंध में कॉलेज प्रशासन कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें