फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और संक्रमित मिले, 48 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई चार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दिनों कोरोना मुक्त हुए जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई। 48 घंटों के दौरान संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मूसाझाग के गांव बीबीपुर की एक महिला खांसी-जुकाम होने पर दवा लेने पहुंची थी। ओपीडी में डॉक्टर ने महिला को कोरोना जांच कराने की सलाह दी। बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर लिए गए सैंपल की जान रिपोर्ट आने के बाद तीन और संक्रमित मिले हैं। इनमें एक संक्रमित शहर से सटे गांव नौशेरा का भी है।
ट्रेक एंड ट्रेनिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सभी चार संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद इनके संपर्क में आने लोगों और परिवार वालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सभी संक्रमित सामान्य हैं। इनको होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें