बदायूं। बृहस्पतिवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 28 रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या अब घटकर 117 पर आ गई है। तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1535 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आने पर इनमें दो संक्रमित निकला। इनमें एक संक्रमित म्याऊ का है और दूसरा अन्य जिले का है। कुल 117 संक्रमितों में 115 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। एक का एल-टू अस्पताल और एक का अन्य जिले में इलाज चल रहा है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। नए मिलने वाले संक्रमितों से कई गुना ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या है। हालांकि, अब भी सावधानी बरतने और समय से टीका लगवाने की जरूरी है। संवाद