फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के कोविड सैंपल की भी हो रही बदायूं में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना काल में राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनी बीएसएल-2 लैब में कोविड संदिग्धों के सैंपलों की जांच की जा रही है। पीलीभीत से भी रोजाना करीब दो से तीन हजार सैंपल यहां जांच के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की पहली लहर के दौरान जिले में लैब नहीं होने के कारण लखनऊ समेत अन्य जिलों में सैंपल भेजकर उनकी जांच कराई जाती थी। उनकी रिपोर्ट आने में तीन से चार दिनों का समय लगता था। उसके बाद बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएसएल-2 लैब बनाई गई। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से लिए जाने वाले सैंपलों की जांच होने लगी। इसी बीच पीलीभीत के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से बात की। इसके बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीलीभीत जिले के सैंपल की जांच भी शुरू हो गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार पीलीभीत जिले से रोज दो से तीन हजार सैंपल आ रहे हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
-
बदायूं के अलावा पीलीभीत के सैंपल की जांच की जा रही है। पीलीभीत से औसतन दो से तीन हजार सैंपल आ रहे हैं। इसकी जांच कराकर रिपोर्ट वहां प्राथमिकता से भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें