फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मुंबई से घर लौट रहे बरेली के चार युवकों को उझानी पुलिस ने रोका, कराया चेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। मुंबई से बरेली अपने घर लौट रहे चार युवकों को उझानी बाईपास पर पुलिस ने कार समेत रोक लिया। कोरोना का संदिग्ध होने के शक में चारो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। उनका चेकअप भी किया गया लेकिन चिकित्साधिकारी को उनमें कोई लक्षण नहीं आया। हालांकि मेडिकल परीक्षण में उनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को समूचे जिले की पुलिस और अफसल अलर्ट रहे। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे बरेली के इज्जतनगर और भुता कस्बे के चारों युवक मुंबई में एक ही स्थान पर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने से चारो युवक बरेली अपने घर लौट रहे थे। चारों युवक मुंबई से ट्रेन में मथुरा स्टेशन पहुंचे। उनको लेने के लिए बरेली से परिजन ने निजी कार मथुरा भेज दी थी। उसी कार में मथुरा से चारो युवक बरेली जा रहे थे। उझानी बाईपास पहुंचने पर युवकों की कार पुलिस ने रोक ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए नीचे उतारा तो चारो युवक मास्क लगाए थे और आपस में दूरी बनाकर खड़े हो गए। कोरोना का संदिग्ध मानकर पुलिस युवकों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसका पता लगने पर एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ सर्वेंद्र कुमार भी पहुंच गए। मेडिकल परीक्षण के दौरान कोरोना को लक्षण नहीं मिले। जनता कर्फ्यू की वजह से एहतियातन देर शाम तक उन्हें अस्पताल में रोके रखा गया। चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि चारों युवक स्वस्थ हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जनता कर्फ्यू की अवधि पूरी होने के बाद ही उन्हें कार से बरेली जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें