फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: पॉलिटेक्निक में छात्र ने अपने भाषण में धर्मग्रंथों और राम-कृष्ण पर की टिप्पणी, कार्यक्रम में हंगामा

Sat, 09 Dec 2023 08:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सहसवान के पॉलिटेक्निक में छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एक छात्र के भाषण को लेकर हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर छात्र ने दिया था भाषण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर एक छात्र के भाषण पर विवाद खड़ा हो गया। छात्र ने धर्म ग्रंथों और भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण को लेकर टिप्पणी की। इसे लेकर कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में छात्र ने माफी मांग ली, तब विवाद शांत हो गया। 

विज्ञापन


सहसवान के पॉलिटेक्निक में छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान एक छात्र ने कहा कि यह देश धार्मिक ग्रंथ से नहीं चलता है। यह देश बाबा साहब आंबेडकर के बने हुए संविधान से चलता है। 

इस दौरान छात्र ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर भी टिप्पणीकी। उसने कहा कि हमको जो कुछ भी दिया है बाबा साहेब आपके संविधान ने दिया। इस पर कुछ छात्रों ने विरोध जताया, जिससे हंगामा होने लगा। छात्रों ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि छात्र द्वारा मौके पर माफी मांगने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें