फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुपये लेकर भी नहीं बनाया टिकट, छह चालक-परिचालकों की संविदा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यात्रियों से किराया लेकर टिकट न बनाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में एआरएम राजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को बसों की चेकिंग के दौरान अलग-अलग रूट की तीन बसों में बिना टिकट सवारी मिलने पर तीन-तीन चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि पहली चेकिंग बदायूं डिपो की वद्दी जाने वाली बस की वहां से लौटते समय कीरतपुर में की गई। बस में कुल 57.5 सवारी थीं, लेकिन परिचालक ने मात्र 22 सवारियों का ही टिकट बनाया था। इस तरह 37.5 सवारी बिना टिकट मिलीं। इस गंभीर अनियमितता पर परिचालक प्रबल प्रताप सिंह और चालक दिनेश कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई।
दूसरी कार्रवाई बृहस्पतिवार परौर से दिल्ली जाने वाली बस के संबंध में की गई थी। बाराकला पर चेकिंग के दौरान बस में 20 सवारियों में से 11 का टिकट नहीं बना पाया गया था। परिचालक पूनम और चालक उमेश की संविदा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

बरेली से आगरा जाने वाली बस बिनावर के पास चेक की गई। इस दौरान बस में छह सवारी बिना टिकट मिलीं। परिचालक कुमारी रेनू और चालक अखिलेश यादव की संविदा समाप्त की गई। इधर, एआरएम राजेश पाठक ने कहा कि रोडवेज में राजस्व हानि किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों को टिकट देना चालक-परिचालक की जिम्मेदारी है। कोई इसमें लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें